सोमवार, 2 मार्च 2015

व्यक्तित्व का उद्देश्य



अपने आन्तरिक व्यक्तित्व को तो हम श्रेष्ठ न बना सके पर बाहर से दूसरों को अपने धन, पद, प्रतिष्ठा से लुभाते रहे तो यह सब फिर वैसा ही परिणाम उत्पन्न करेगा जैसा आज हम हर जगह देख रहे है। एक समय का प्रतिष्ठित व्यक्ति दूसरे समय समाज का अपराधी नजर आता है। यह सब इसलिए होता है कि उन्होने कभी भी श्रेष्ठ विचारों को महत्व नहीं दिया और न ही एक उच्चस्तरीय चरित्र का निर्माण किया, बल्कि तेजी से सब कुछ पाने के लिए अपने जीवन मूल्यों से समझौता करने मे भी कोई संकोच नही किया। जीवन मे स्थायी सफलता पाना एक उन्नत दृष्टिकोण और श्रेष्ठ विचारों वाले व्यक्ति के लिए ही संभव है।

Life को meanigful बनाने वाली ability को हासिल करने का ही दूसरा नाम Persoanlity Building है और यह केवल Noble Thoughts और एक Strong Willpower के बल पर ही संभव है। उत्कृष्ट चिंतन, श्रेष्ठ चरित्र और आत्मीय व्यवहार की नींव पर टिका शानदार व्यक्तित्व एक यादगार जिंदगी जीने के लिए बहुत जरूरी है। इस ब्लॉग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, जीवन मे सफलता के लिए आवश्यक सूत्र, अवसरों को सही प्रकार से प्रयोग करने की दक्षता और नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न लेखों के माध्यम से चर्चा की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें